रविवार दिल्ली नेटवर्क
कटरा (जम्मू-कश्मीर) : माता वैष्णो देवी धाम, कटरा में आयोजित 5वें अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में देशभर से आए ज्योतिषाचार्यों, शोधकर्ताओं एवं विद्वानों ने भाग लिया। तीन दिवसीय यह सम्मेलन 5, 6 एवं 7 जून को संपन्न हुआ, जिसमें ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर गहन चर्चा और विचार-विमर्श किया गया।
सम्मेलन के दौरान प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य को संस्था द्वारा सम्मान एवं अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक बलदेव राज शर्मा, पूज्य गुरुदेव डॉ. एच. एस. रावत, आचार्य सागर तथा धर्मेंद्र कुमार बंसल (कानूनगो जी) के करकमलों से प्रदान किया गया।
सम्मेलन में सम्मान प्राप्त करने के उपरांत उन्होंने आयोजक संस्था एवं सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें ज्योतिष एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।विभिन्न राज्यों से आए विद्वान ज्योतिषाचार्यों एवं शोधकर्ताओं के व्याख्यानों ने उपस्थित प्रतिभागियों को नई दिशा एवं ज्ञान प्रदान किया। कार्यक्रम को अत्यंत सफल, प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक बताया गया।
इस अवसर पर सम्मानित अतिथि ने आयोजन की सफलता के लिए आचार्य सागर जी एवं धर्मेंद्र कुमार बंसल (कानूनगो जी) को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में एस्ट्रो राजेश शर्मा, आशा त्यागी, हिमशिखा, पंडित एस.के. जोशी, मोहित बंसल, जुगल किशोर, भावना सागर, सुमन धर्मेंद्र बंसल, पुलकित सहित अनेक गणमान्य विद्वान एवं अतिथि उपस्थित रहे।





