रालोद संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व रालोद के प्रोफ़ेशनल मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मध्य हुई महत्वपूर्ण बैठक

An important meeting held between the Chairman of the RLD Parliamentary Board and the National President of the RLD Professional Forum

रविवार दिल्ली नेटवर्क

दिल्ली : राष्ट्रीय लोकदल के प्रोफेशनल मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट रविकांत चड्ढा ने राष्ट्रीय लोकदल के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद के. सी. त्यागी से शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के संगठनात्मक विस्तार, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक मे राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को देशभर में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। गाँव, नगर, बूथ एवं मंडल स्तर तक संगठन को सशक्त करने तथा नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की रणनीति पर चर्चा हुई।युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों, पेशेवर वर्ग, मजदूरों एवं समाज के सभी वर्गों को राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, किसान मसीहा एवं स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह के किसान हितैषी, लोकतांत्रिक और जनकल्याणकारी कार्यों एवं विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर सहमति बनी। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह द्वारा कौशल विकास, युवाओं के प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि युवाओं को कौशल, शिक्षा और रोजगार से जोड़ने वाली योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाकर संगठन के प्रति विश्वास और सहभागिता को बढ़ाया जाए।दोनों नेताओं ने संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रोफेशनल वर्ग, शिक्षित युवाओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर भी विचार साझा किए। बैठक में राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा, किसान हित, सामाजिक न्याय, युवाओं के सशक्तिकरण और संगठन के विस्तार को आगामी समय की प्रमुख प्राथमिकता बताया गया। दोनों नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में संगठन निरंतर मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियाँ और विचारधारा समाज के प्रत्येक वर्ग तक और प्रभावी ढंग से पहुँचेगी।