रविवार दिल्ली नेटवर्क
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा की सहमति से केशवपुरम जिला के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष अजय खटाना द्वारा जारी इस सूची के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।नई कार्यकारिणी में संगठन को मजबूती देने के लिए विभिन्न पदों पर अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपाध्यक्ष: श्री नरेन्द्र गुप्ता, श्रीमती गीता गुलाटी, श्रीमती नीलम बुद्धिराजा, श्री अनिल सिंघल, श्री अनुभव धीर और श्री रविन्द्र बेनीवाल।महामंत्री: श्री नरेश मलिक, श्री देवराज कोली (एस.सी.) और श्रीमती गीतांजलि शर्मा।कोषाध्यक्ष: श्री नितिन गोयल।मंत्री: श्री वीरेन्द्र सिंह शेखावत, श्री संयोग अरोड़ा, श्रीमती कल्पना आनंद (एस.सी.), श्री भरत बजाज और श्रीमती कुसुमलता सैनी। आनन्द जैन, कार्यालय प्रभारी: शशि शर्मा, मीडिया प्रभारी अविनाश सिंह, प्रवक्ता हेमंत आहूजा , अमित मित्तल, सोशल मीडिया :प्रमुख आशीष कुमार जैसवाल ,आईटी प्रमुख: श्रीमति ज्योति झा
जिला अध्यक्ष अजय खटाना ने विश्वास जताया है कि यह नई टीम क्षेत्र में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।





