यमुना स्वच्छता अभियान में भाजपा केशवपुरम ने वासुदेव घाट पर श्रमदान किया

As part of the Yamuna cleanliness drive, the BJP's Keshavpuram unit performed voluntary service at Vasudev Ghat

रविवार दिल्ली नेटवर्क

यमुना दिल्ली की जीवनदायनी, इन्हें स्वच्छ रखने की ज़िम्मेदारी जिम्मेदारी हमारी :अजय खटाना

नई दिल्ली: मोदी सरकार के 12 साल पूर्ण होने के अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री के आह्वान पर आज राजधानी में जन भागीदारी के तहत यमुना स्वच्छता महाभियान का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक टीम , सांसद, विधायक,पार्षद एवं पूरी संगठन यमुना के किनारे तत्परता के साथ पसीने बहाते नजर आए । इसी कड़ी में जिला केशव पुरम के अध्यक्ष अजय खटाना के नेतृत्व में एक विशाल स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन वासुदेव घाट पर हुआ। इस अभियान में भारी उत्साह के साथ 600 से अधिक कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर घाट की सफाई की और श्रमदान किया। अभियान के दौरान जिला अध्यक्ष अजय खटाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यमुना जी दिल्ली की जीवनदायिनी हैं और इन्हें स्वच्छ रखना हम सभी नागरिकों का परम कर्तव्य है। मुख्यमंत्री जी के इस विजन को जन-जन तक पहुँचाने के लिए केशवपुरम जिला पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कड़कड़ाती धूप और गर्मी की परवाह किए बिना 600 से अधिक कार्यकर्ता सुबह से ही घाट पर डटे रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक , धार्मिक व्यापारी वर्ग के और स्वयंसेवी संस्थानों के साथ सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए वासुदेव घाट और उसके आसपास से प्लास्टिक, बोतल , मूर्ति, पुराने कपड़े , कचरा और सूखी कंटीली झाड़ियों को हटाकर घाट को स्वच्छ बनाया। घाट पर मौजूद लोगों और श्रद्धालुओं से सांसद ने कहा कि यमुना में गंदगी न फैलाने तथा पर्यावरण संरक्षण की अपील की।

अभियान को गति देने के लिए विधायक राजकुमार भाटिया विधायक तिलक राम गुप्ता विधायक पूनम भारद्वाज , निगम पार्षद गण जिला महामंत्री अशोक भारद्वाज, गीता गुलाटी कार्यक्रम संयोजक नीरज गुप्ता एवं जिला एवं मंडल की पूरी टीम की उपस्थिति रही। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियानों में निरंतर भाग लेते रहेंगे।