विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने त्रिपुरा प्रवास के दौरान त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के किये दर्शन

Assembly Speaker Vasudev Devnani visited the Tripura Sundari Temple during his trip to Tripura

रविवार दिल्ली नेटवर्क

अगरतला /जयपुर : राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने त्रिपुरा प्रवास के दौरान शक्ति पीठ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

स्पीकर देवनानी ने माँ जगदंबा के श्रीचरणों में राष्ट्र की सुख-समृद्धि, जनकल्याण, शांति एवं निरंतर प्रगति की कामना की। देवनानी ने कहा कि माँ त्रिपुरासुंदरी की असीम कृपा से प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति, शक्ति और समृद्धि का वास हो तथा भारत निरंतर विकास और वैभव के पथ पर अग्रसर रहे। इस दौरान देवनानी ने मंदिर की दिव्य एवं आध्यात्मिक गरिमा का अनुभव करते हुए माँ के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि 1501 ईस्वी में स्थापित यह मंदिर 582 वर्ष प्राचीन है। यह मंदिर त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से 57 किलोमीटर दूर गोमती जिले के उदयपुर शहर के निकट स्थित है। इसे माताबारी मंदिर और कूर्म (कछुआ) पीठ भी कहा जाता है। इसे 51 शक्ति पीठों में से एक होने के कारण विशेष सम्मान प्राप्त है।