कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने नेशनल यूथ मुए थाई चैंपियनशिप-2026 का औपचारिक उद्घाटन किया

Cabinet Minister Rekha Arya formally inaugurated the National Youth Muay Thai Championship-2026

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में नेशनल यूथ मुए थाई चैंपियनशिप-2026 का औपचारिक उद्घाटन किया।

1 से 4 जून तक आयोजित हो रही इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 26 राज्यों एवं 5 केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 900 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों का देवभूमि उत्तराखंड में एकत्र होना इस बात का प्रमाण है कि हमारा प्रदेश आज राष्ट्रीय खेल आयोजनों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुए थाई केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक दक्षता और मानसिक दृढ़ता का सशक्त माध्यम है। मुझे विश्वास है कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच मिलेगा तथा वे खेल भावना के साथ नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

श्रीमती आर्य ने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने, खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा संकल्प है कि उत्तराखंड खेलों के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करे। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

इस अवसर पर खेल उपनिदेशक श्रीमती राशिका सिद्दकी, जिला खेल अधिकारी श्रीमती निर्मला पंत, मुए थाई एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा, महासचिव श्री राम चौधरी, उत्तराखंड अध्यक्ष श्री सतीश जोशी, श्री निलेश जोशी, भाजपा जिला महामंत्री श्री बिशन कन्वाल, श्री गणेश जलाल, श्री पान सिंह बिष्ट, श्री विजय भंडारी, श्री राजेंद्र सिंह जलाल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।