कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने खेल व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए

Cabinet Minister Rekha Arya issued instructions to further strengthen sports arrangements

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने सचिवालय में खेल विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रदेश की खेल व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए साथ ही 39वें राष्ट्रीय खेलों के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल और ट्रेनिंग का रोडमैप तैयार करने हेतु अधिकारियों को ‘उत्तराखंड ओलंपिक संघ’ के साथ तत्काल बैठक करने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में उन्होंने कहा कि हमारे जिन होनहार खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है, उन्हें आउट ऑफ टर्न जॉब देने में अब बिल्कुल देरी नहीं होगी। मैंने विभाग को आगामी अगस्त माह तक इसकी विज्ञप्ति अनिवार्य रूप से जारी करने के कड़े निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शैक्षिक सत्र जल्द शुरू करने के लिए नियुक्तियों में तेजी लाने और लोहाघाट महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में आगामी जुलाई से पहला सत्र प्रारंभ करने की तैयारी को कहा है।

श्रीमती आर्य ने कहा कि हमारा संकल्प नई खेल नीति और हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम के काम को रफ्तार देकर युवाओं को आगे बढ़ने के सर्वश्रेष्ठ अवसर प्रदान करना है। बैठक में इस बारे में भी अधिकारियों को निर्देशित कियाI

बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव श्री अमित सिन्हा, खेल निदेशक, सुश्री दीप्ति सिंह, उप निदेशक श्री शक्ति सिंह, श्री नीरज गुप्ता सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।