रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने किया ग्रीष्मकालीन व्यवस्था का जयाजा लेने हेतु नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा

Chairman of Railway Board visited New Delhi Railway Station to take stock of summer arrangements

विनोद कुमार सिंह

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के सुःख सुविधाओं के लिए सम्पूर्ण विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय माना जाता है। भारतीय रेलवे का मुख्य उद्देशय सेवा धर्म है। समय समय पर भारतीय रेलवे के कार्यो के लिए प्रसंशा व पारोतोषिक भी मिलता रहता है। इसका जीता जागता उदाहरण विगत दिनों देश की सबसे बड़ी न्यायालय सर्वोच्च न्यायालय के एक खण्डपीड द्वारा रेलवे द्वारा सुरक्षा के मद्दे नजर उठाये गए कबच प्रणाली के प्रयोग की सहारा है। मौसम के बदलते मियाज अर्थात गर्मी को देखते हुए यात्रियों को स्वच्छ पीने पानी की व्यवस्था की है।अब इसके अगले कड़ी में बोर्ड के अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी जया वर्मा सिन्हा ने ग्रीष्मकालीन व्यवस्था का जायजा लेने हेतु नई रेलवे बोर्ड व रेलवें के वरिष्ट अधिकारियों टीम के साथ दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा किया।इस अवसर पर जया वर्मा सिन्हा,अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी,रेलवे बोर्ड उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने गर्मियों के दौरान रेल यात्रियों के लिए किए गए विभिन्न इंतजामों का जायजा लेने के लिए बीते दिनाँक 17.04.2024 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा किया।

जया वर्मा सिन्हा ने अपने दौरे के दौरान नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों से बातचीत की, सीसीटीवी कार्यप्रणाली,पेयजल सुविधाओं और वैशाली एक्सप्रेस के क्लोन सेट का निरीक्षण किया।उन्होंने रेलयात्रियों के लिए की गयी व्यवस्थाओं की सराहना की और निर्देश दिए कि यात्रा करने वाले लोगों को अधिकतम सुविधा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किये जाने चाहिए उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यही प्रयास विपरीत दिशा में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी होने जाने चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों को उनकी सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के लिए सक्रिय रहने के निर्देश दिये।

उत्तर रेलवे सभी यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर रेलवे बोर्ड ‘ दिल्ली मंडल के डीआरएम श्री सुखविंदर सिंह और उतर रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।