रविवार दिल्ली नेटवर्क
देहरादून : सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा शासकीय आवास में आयोजित नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ किया और मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतीकात्मक दौड़ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 31 मई 2026 को होने वाले नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के शुभंकर “क्यालु- हिम तेंदुआ” का अनावरण भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के 27 राज्यों एवं 2 अन्य देशों से 900 से अधिक प्रतिभागियों का इस आयोजन में पंजीकरण होना उत्तराखंड में बढ़ते एडवेंचर टूरिज़्म और खेल संस्कृति के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में एडवेंचर टूरिज़्म और खेल संस्कृति को नई ऊँचाई प्रदान करेगा। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हमारा प्रदेश साहसिक खेलों और पर्वतीय पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।





