मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा में एसडीजी अचीवर्स अवार्ड कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

Chief Minister Dhami participated in the SDG Achievers Award program in Almora

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में एसडीजी अचीवर्स अवार्ड कार्यक्रम में सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले 32 लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर अग्रगामी 3.0 पुस्तक का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर उन्होंने कही कि सतत विकास केवल वर्तमान की आवश्यकताओं की पूर्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, समृद्ध और संतुलित भविष्य का संकल्प भी है। हमारी सरकार प्रदेश में इकोलॉजी और इकोनॉमी के समन्वय के साथ कार्य कर रही है, ताकि विकास की गति भी बनी रहे और प्रकृति का संतुलन भी सुरक्षित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ‘ग्रॉस एनवायरमेंट प्रोडक्ट इंडेक्स (जीईपी)’ लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन चुका है, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता व जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड (ऊधमसिंह नगर) पर जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनकर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। उन्होंने किसानों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।