रविवार दिल्ली नेटवर्क
देहरादून : मुख्य सेवक सदन में शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन तथा पशुपालन विभाग में विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि साढ़े चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान किए गए हैं। इन नियुक्तियों ने हजारों घरों में खुशियां, आत्मसम्मान और बेहतर भविष्य का विश्वास जगाने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। सरकार आगे भी पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने हेतु कार्य करती रहेगी।





