“छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समीक्षा बैठक की

Congress workers held a review meeting regarding preparations for the "Chhatron ki Goonj" program

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस, ओबीसी कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद व प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने आज महत्वपूर्ण बैठक कर 17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में अधिक से अधिक छात्र-युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा शिक्षा, पेपर लीक, रोजगार और संविधान से जुड़े मुद्दों पर राहुल गांधी जी की सोच को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर उत्तराखंड ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गौरव चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मुजतबा मलिक, प्रदेश प्रभारी रोहिताश बसोया, “छात्रों की गूंज” अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. विकास यादव, वीरेंद्र रावत, अरविंद पटेल सहित प्रदेश कांग्रेस, ओबीसी कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।