प्रीतमपुरा में दिल्ली राज्य ब्राह्मण समाज की कार्यकारी विस्तार बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां घोषित

Delhi State Brahmin Samaj's executive expansion meeting concluded in Pritampura, several important appointments announced

रविवार दिल्ली नेटवर्क

नई दिल्ली : प्रीतमपुरा में आयोजित दिल्ली राज्य ब्राह्मण समाज की कार्यकारी विस्तार बैठक में समाजहित एवं संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आदरणीय लक्ष्मी नारायण, रजनीश त्यागी एवं मुकेश शर्मा को संरक्षक नियुक्त किया गया। वहीं राकेश मुदगल को सचिव तथा श्याम सुंदर कौशिक को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर उपस्थित ब्राह्मण बंधुओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से आगे बढ़ाएंगे।

बैठक में वक्ताओं ने रमेश मुदगल के नेतृत्व एवं संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि संस्था लगातार ब्राह्मण समाज के मुद्दों को सरकार तक प्रभावशाली तरीके से पहुंचाने का कार्य कर रही है।

अपने संबोधन में अध्यक्ष रमेश मुदगल जी ने कहा कि संस्था द्वारा आयोजित उच्चस्तरीय कार्यक्रमों और समाजहित से जुड़े मुद्दों की गूंज अब सरकार एवं मंत्रियों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज की प्रमुख मांगों को लेकर मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधि भी गंभीरता से चर्चा कर रहे हैं।

बैठक में विशेष रूप से “ब्राह्मण कल्याण बोर्ड आयोग” के गठन एवं उसके पंजीकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समाज के कई गणमान्य लोगों ने इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

रमेश मुदगल जी ने कहा कि जो भी व्यक्ति ब्राह्मण कल्याण बोर्ड आयोग की कार्यकारिणी में शामिल होना चाहता है, वह निस्वार्थ भाव से समाजहित में समय देने के लिए सदैव तत्पर रहे तथा आवश्यकता पड़ने पर संगठित होकर सरकार तक समाज की आवाज पहुंचाने का कार्य करे।