दिलीप टिर्की निर्विरोध हॉकी इंडिया के अध्यक्ष चुने गए, भोलानाथ महासचिव

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : पूर्व हॉकी ओलंपियन दिलीप टिर्की निर्विरोध हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष चुन लिए गए। भोलानाथ सिंह (अध्यक्ष हॉकी झारखंड) और राकेश कत्याल (अध्यक्ष हॉकी उ.प्र.) के अध्यक्ष पद की होड़ से नाम वापस लेने के बाद दिलीप टिर्की (हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा) को हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। अपने जमाने के बेहतरीन दिलीप टिर्की ने भारत के लिए ओलंपिक, विश्व कप, एशियाई खेल सहित बड़े टूर्नामेंटों सहित 412 अंतर्राष्टï्रीय मैच खेले। वहीं भोलानाथ सिंह निर्विरोध हॉकी इंडिया के नए महासचिव चुन लिए गए। सौरभ गांगुली (अध्यक्ष, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड), कल्याण चौबे (अध्यक्ष, अखिल भारतीय फुटबॉल संघ) के बाद दिलीप टिर्की कें हॉकी इंडिया का अध्यक्ष बनने से देश के तीनों सबसे लोकप्रिय खेलों की कमान देश के धुरंधर खिलाडिय़ों के हाथ में आ गई है। दिलीप टिर्की ने 18 सितंबर को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरते ही भारतीय हॉकी को नई बुलंदियों पर पहुंचाने का संकल्प लिया था।

दिलीप टिर्की (हॉकी असोएिशन आफ ओडिशा) के खिलाफ खड़े भोलानाथ सिंह (अध्यक्ष हॉकी झारखंड) और राकेश कत्याल (अध्यक्ष हॉकी उ.प्र.) ने नाम वापस लेने के अंतिम दिन 23 सितंबर शुक्रवार को अध्यक्ष पद से अपना नाम वापस ले लिया। इससे अकेले होड़ में बचे दिलीप टिर्की का हॉकी इंडिया का अध्यक्ष बनना पक्का हो गया। भोला सिंह ने दरअसल हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए नामांकन भरा था। यह तभी तय हो गया था कि भोला नाथ सिंह एक रणनीति के राकेश कत्याल पर दबाव बनाने के लिए अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था। भोलानाथ अध्यक्ष पद की होड़ से हट गए। महासचिव पद के लिए हितेश सिंदवानी और मनोज मोरे के हटने से भोलानाथ सिंह निर्विरोध हॉकी इंडिया के महासचिव चुन लिए गए।

भारत की 1998 में बैंकॉक एशियाई खेलों में और 2003 और 2007 में एशिया कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे दिलीप टिर्की ओडिशा हॉकी प्रमोशन कांउसिल के अध्यक्ष और बीजू जनता दल(बीजेडी) के राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। दिलीप टिर्की ने कहा, ‘मैं भारतीय हॉकी को बुलंदियों पर पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ूगा हूं। फिलहाल मेरा मुख्य रूप से फोकस 2023 भुवनेश्वर और राउरकेला में पुरुष हॉकी विश्व कप के सफल आायोजना है। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पक जीतने के अपने प्रदर्शन को आगे और बेहतर करना होगा। हमारी कोशिश अब अपने घर में पुरुष हॉकी विश्व कप के फाइनल में पहुंचने की होनी चाहिए। मैंने यह महसूस किया कि फिलहाल कई घरेलू टूर्नामेंट नहीं हो रहे और विभिन्न राज्य हॉकी संघों के साथ बैठकर इन्हें फिर से शुरू कराने की कोशिश करुंगा।’

हाईकोर्ट के आदेश के बाद हॉकी इंडिया के चुनाव की तारीख 1 अक्टूबर तय की गई थी। 23 सितंबर हॉकी इंडिया में विभिन्न पदों के उतरे उम्मीदवारों के नाम वापस लेने का अंतिम दिन था। विभिन्न पदों उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद हॉकी इंडिया के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष (एक महिला, एक पुरुष), महासचिव, संयुक्त सचिव(एक महिला , एक पुरुष) कोषाध्यक्ष और कार्यकारी बोर्ड के पांच सदस्यों सहित सभी 12 पदों के नाम तय हो जाने के बाद चुनाव अधिकारी अजय नायक ने सभी के नामों की घोषणा कर दी।

हॉकी इंडिया के चुने गए नव निर्वाचित पदाधिकारी हैं : अध्यक्ष- दिलीप कुमार टिर्की (हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा), उपाध्यक्ष (महिला)-असीमा अली(हॉकी जम्मू- कश्मीर), उपाध्यक्ष(पुरुष)-एसवीएस सुब्रमण्य(हॉकी कर्नाटक), महासचिव-भोला नाथ सिंह (हॉकी झारखंड), कोषाध्यक्ष- शेखर मनोहरन (हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु), संयुक्त सचिव(महिला)-आरती सिंह (हॉकी राजस्थान), संयुक्त सचिव (पुरुष)-सुनील मलिक(हॉकी हरियाणा)।

कार्यकारी बोर्ड के सदस्य : अरुण कुमार सारस्वत (हॉकी राजस्थान), असरीता लाकरा( हॉकी झारखंड), गुरप्रीत कौर(हॉकी दिल्ली), वी. सुनील कुमार (केरला हॉकी), तपन कुमार दास(हॉकी असम)।