तेलंगाना प्रवास पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने दिया जीत का मंत्र

  • आगामी विधानसभा चुनाव विकास और वंशवाद के विरुद्ध महासंग्राम दॉ. राजेश्वर सिंह

रविवार दिल्ली नेटवर्क

नरसापुर: तेलंगाना प्रवास के दूसरे दिन भी सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह बीमारएस सरकार पर हमलावर दिखे, उन्होंने कहा कि केसीमार की नीतियां किसान विरोधी है, गरीब विरोधी है वो गरीबों को शौचालय नहीं देना चाहते है, प्रधानमंत्री आवास और आयुष्मान योजना से वंचित रखना चाहते है।

सोमवार को तरसापुर विधानसभा क्षेत्र के कुल चाराम मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पोतानचुत्तपल्ली ग्राम पंचायत के हनुमत्रा गार्डन में बैठक कर बूथ सशक्तिकरण गतिविधियों से लेकर नरसापुर विधानसभा सीट पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए रोडमैप तैयार करने पर विस्तृत मंथन किया। डॉ. सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि केवल भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जहां कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बनता है, प्रधानमंत्री बनता है, भाजपा में कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे मजबूत स्तंभ है। जनता भाजपा के साथ जुड़ रही है, पूरी दुनिया नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को आगे बढ़ते देख रही है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, वर्ष 2028 तक भारत की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। देश अंत्योदय के मार्ग पर लागे बढ़ रहा है, सुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है, तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है, तेलंगाना की जनता भी इस विकास में सहभागी बनाना चाहती है। राज्य की जनता ने मन बना लिया है कि भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति में डूबीं तेलंगाना की वर्तमान सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है।

सरोजनीनगर विधायक ने आगामी विधानसभा चुनाव को विकास और वंशवाद के बीच लगाई करार दिया, उन्होंने बताया कि तेलंगाना के खून में भाजपा है वर्ष 1984 के लोकसभा चुनाव में जब देश में भाजपा की केवल 2 सीटें थी तब भी हमतकोंडा सीट से तेलंगाना वासियों ने चंदुपाटिया रेही को जिताया था।

बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एस गोपी नगर पालिका अध्यक्ष मुरली यादव, विधानसभा संयोजक वी. मलेश गौद्र, गोबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रमेश गौड़, जिला महासचिव सांगासोनी सुरेश, वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवीरा रेड्डी, कुलाचारम मंडल अध्यक्ष धायकर गौड़, पार्षद नरसापुर राजेंद्र जी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हरेश मंडल महासचिव प्रकाश, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णा, चंद्र शेखर, सिद्धि रामुलो के साथ-साथ अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

माध्यमिक विद्यालय के बच्चों से की बातचीत
नरसापुर विधानसभा क्षेत्र के अम्सनपल्ली गाँव, वासुराम थंडा के माध्यमिक विद्यालय पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह ने स्कूल में पढ़ रहे बच्चों से बातचीत की। बातचीत के दौरान कुछ बच्चों ने डॉक्टर तो कुछ ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना अपना सपना बताया।
इन बच्चों का आत्मविश्वास देख डॉ. राजेश्वर सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और इनके सपनों को पूरा करना, इनकी उमंग को आसमान की उचाईयों तक हौसला देना हमारा कर्तव्य है, मुझे विश्वास है कि तेलंगाना के क्षितिज पर बीजेपी के सूर्योदय के साथ इनकी आँखों में बसे सारे सपने जरुर पूरा होंगे।

विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना
तेलंगाना प्रवास के द्वितीय दिन नरसापुर विधानसभा में विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करने के उपरांत सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मेडक जिले की नरसापुर विधानसभा क्षेत्र के मण्डल कुलचाराम के अंतर्गत एडुपायाला मन्दिर में दुर्गामाता के दर्शन कर सभी की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही उन्होंने नागपंचमी के शुभ अवसर पर दुर्गामंदिर में दर्शन-पूजन कर सभी को नागपंचमी की शुभकामनाएं भी दीं।

विधायक ने मंदिरों में दर्शन करने के उपरांत ग्रामवासियों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम भी जाना व साथ ही मंदिरों के सौन्दर्यीकरण और सुविधाओं के प्रसार हेतु सहायता राशि प्रदान की।

मछुवारों की समस्याएं सुनी 
क्षेत्र भ्रमण के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने मछुआरा समुदाय से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं उस दौरान मछुवारा समुदाय ने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया तथा उनके सामने अपनी मांगें भी बताईं जिसमें पट्टा, Mudi Community, बिक्री यार्ड का निर्माण प्रमुख थी।

साथ ही उन्होंने बच्चों के लिए शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएँ, घर, आश्रय जैसी अन्य बुनियादी सुविधाएं न मिल पाने से भी अवगत कराया। भाजपा सरकार बनने के उपरांत यह सभी सुविधाएँ उन तक पहुंचेंगी, विधायक का सकारात्मक आश्वासन प्राप्त कर मछुवारा समुदाय संतुष्ट दिखा।

आपको बता दें कि तेलंगाना में 27 लाख लोग मछली पालन के व्यवसाय पर निर्भर हैं, यह प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत कही है। एक्वाकल्चर 1,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैली हुई है जो कि 8.76 प्रतिशत लोगों के जीवन यापन का स्त्रोत है।