दीपक कुमार त्यागी
पॉश कॉलोनी इंदिरापुरम के एक मकान में लगी भीषण आग, अग्निशमन विभाग के जांबाजों ने तत्काल किया भीषण आग पर नियंत्रण
गाजियाबाद : पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में आग का कहर जारी है, 5 मई को समय 13:30 बजे फायर स्टेशन वैशाली पर 112-सिस्टम पर यह सूचना प्राप्त हुई कि नीति खंड 2 इंदिरापुरम मकान में आग लगी हुई है सूचना प्राप्त होते ही राहुल पाल मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजियाबाद, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वैशाली सहित दो फायर टैंडर लेकर घटना स्थल के लिए रवाना हुए मौके पर जाकर देखा तो प्लॉट नंबर-495 नीति खंड-2 इंदिरापुरम गाजियाबाद में भूतल पर भीषण आग लगी हुई थी, तत्काल प्रभाव से होज पाइप बिछाकर अग्निशमन कार्य शुरू किया, आग की विकरालता को देखते हुए दो वाटर बाउजर जिनकी क्षमता 22000 लीटर एवं 14000 लीटर वैशाली से एवं एक फायर टेंडर साहिबाबाद से भी बुलाए गए साथ ही अंदर फँसे 09 लोगो का रेस्क्यू कठिन परिस्थितियों में शुरू किया एवं फायर यूनिट ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आग को पूर्ण रूप से शांत किया तथा आस पास में स्थित घरों को सुरक्षित बचा लिया गया, इस आग में 02 छोटे सिलेंडर तथा 01 बड़ा सिलेंडर फट गया था, वहाँ पर खड़ी 05 बाइक एवं 03 साईकिल को सुरक्षित बचाया गया, रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकले गए लोगों में सनी उम्र 3 वर्ष, कार्वीक उम्र 7 वर्ष, गुन्नू उम्र 11 वर्ष, पूजा गुप्ता उम्र 39 वर्ष, नेहा गुप्ता उम्र 37 वर्ष, सीमा उम्र 42 वर्ष,
जे पी गुप्ता उम्र 75 वर्ष, प्रभा गुप्ता उम्र 75 वर्ष और शरद उम्र 45 वर्ष शामिल हैं। सबसे बड़ी गनीमत यह रही कि अग्निशमन विभाग के जांबाजों की तत्परता से आग में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।





