पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन कोल्हान क्षेत्र में लगातार कर रहे हैं नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात

Former Chief Minister Champai Soren is continuously meeting leaders and workers in Kolhan area

रविवार दिल्ली नेटवर्क

कोल्हान : पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चंपाई सोरेन कोल्हान क्षेत्र में लगातार नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इस क्रम में वे सरायकेला पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। काफिले की शक्ल में कार्यकर्ता उन्हें लेकर भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे।

श्री सोरेन ने बाद में खरसांवा में एक जनसभा को भी संबोधित किया। कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत पूर्व मुख्यमंत्री ने इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य की मौजूदा समस्याओं और चुनौतियों का हल केवल भाजपा ही कर सकती है।