मनीष कुमार त्यागी
स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ली राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता
गाजियाबाद : राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद के.सी. त्यागी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बनाए जाने के उपरांत अपने पैतृक गांव मोरटा पहुंचे, गांव आगमन का उनका भव्य स्वागत और भव्य समारोह में क्षेत्रवासियों ने अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर उनका जोरदार स्वागत किया।
स्वागत समारोह के कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिदत्त त्यागी ने की, जबकि संचालन टीम आरएलडी के जिला संयोजक चौधरी अरुण भुल्लन द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने के.सी. त्यागी के लंबे सार्वजनिक जीवन, संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, राजनीतिक अनुभव तथा राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत बनाने में उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें संसदीय बोर्ड का चेयरमैन बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सभी वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोकदल संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों की आवाज़ को और मजबूती मिलेगी।
वक्ताओं ने के.सी. त्यागी के साथ मिलकर के संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता एवं किसान हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में मंजीत चौहान, अजय वालिया, अनिल शर्मा, दिलीप कुमार रक्षित, डी.के. त्यागी, प्रशांत त्यागी, गजराज, मुरारी लाल शर्मा, धनंजय श्रीवास्तव, मितेश मल्होत्रा, ओम प्रकाश झा आदि ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया। सभी नव सदस्यों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत कर उन्हें संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ एवं चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, अजयपाल प्रमुख, अजयवीर एडवोकेट, चौधरी अरुण भुल्लन, योगेंद्र पतला, आलोक, चौधरी अरुण शर्मा, सतीश राठी, विनय फफराना, सुशील कुमार, उदेश चौधरी, मनोज चौधरी, नवीन चौधरी, गोपीचंद, जोगेंद्र चौधरी, आनंद चौधरी, इंद्रपाल डायरेक्टर, नीरज सहरावत, तोहिद आलम, रहीश कुरैशी, मोहम्मद जुनैद, कौमित चौधरी, राहुल चौधरी, दीपक, अनिल कुमार पिंटू, राजीव कुमार, राजवीर सिंह, विनोद कुमार, अमित कुमार, अंकुर तेवतिया, दीपांशु, राजकुमार त्यागी, अशोक त्यागी, महेश त्यागी, राजेश पहलवान, महिपाल गुर्जर, सुभाष त्यागी, शैलेंद्र त्यागी, टीटू, अक्षय त्यागी, बिट्टू त्यागी, अमित त्यागी, बबलू त्यागी, राहुल त्यागी, दीपक त्यागी, राजवीर त्यागी, सतवीर त्यागी, सुनील त्यागी, संजू त्यागी, कुलदीप त्यागी, शाहपुर के प्रधान शमी, बिट्टू त्यागी, सतगुरु त्यागी, अशोक त्यागी (शाहपुर), पुष्पेंद्र चौधरी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





