समाजसेवी के साथ जमीन जायदाद के मामले में धोखाधड़ी और जालसाजी

रविवार दिल्ली नेटवर्क

नई दिल्ली : राजधानी में प्रॉपर्टी खरीदने का सपना संजोये बैठे लोग हो जाये सावधान। प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त में हो रहे है लगातार घोटाले और घपले ।प्रॉपर्टी खरीदने के चक्कर में एक प्रमुख समाजसेवी के साथ जालसाजी, बेईमानी और धोखा की खबर सामने आई है।

हरियाणा के सिरसा निवासी प्रमुख समाजसेवी केवल कृष्ण ने बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेरी थाना में जायदाद के मामले में धोखाधड़ी और जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

FIR में IPC यानी इंडियन पीनल कोड़ की काफी संगीन धाराएं420/467/471/474/1208/34 यह FIR 5 लोगो के खिलाफ लिखवाई गयी है।जिनके नाम हैं संजीव निराजोग राकेश कुमार बत्रा, अरुण कुमार सिंगला, सुरेश कुमार गोयल तथा पूर्व सब रजिस्ट्रार (दिल्ली)

केवल कृष्ण को वह जमीन बेच दी गयी जिसका ACCUSSED के पास मालिकाना हूक नहीं था। बिना मालिकाना हक़ होते हुए भी दोषियों में रजिस्टर्ड sale Deed की उस समय के सब रजिस्ट्रार की भी इसमें मिलीभगत थी। केवल कृष्ण तब स्तब्ध रह गए जब उन्होंने देखा की जमीन के रिकॉर्ड में उनका नाम ही नहीं था।

अब श्री केवल कृष्ण ने दिल्ली पुलिस से गुहार लगाई है की दोषियों ने उनके साथ धोखेबाजी और जालसाजी तथा मिलीभगत करके घोटाला किया है और केवल कृष्ण ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।