दीपक कुमार त्यागी
गाजियाबाद : रविवार सांय 6:00 बजे से 7:00 बजे तक नमामि गंगे गंगा विचार मंच जल शक्ति मंत्रालय के पदाधिकारी व सदस्यों ने गजप्रस्थ – गाजियाबाद मे हरनंदी – हिंडन नदी के तट पर स्वच्छता अभियान चलाकर जन जागरण करते हुए नदी के तट पर गंगा आरती का आयोजन किया।
इस अवसर पर प्रदेश सह संयोजक रवि कटारिया ने मां गंगा की स्वच्छता सम्बंधित सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओ की जानकारी प्रदान की “प्रत्येक रविवार हरनन्दी के द्वार” नारे को कार्यरूप देते हुए 24 मई 2026 रविवार सांय 6:00 बजे से स्वच्छता अभियान व आरती का आयोजन किया गया।
संदीप त्यागी रसम ने प्रत्येक रविवार आरती व स्वच्छता अभियान की घोषणा करते हुए बताया कि “एक रविवार को शहर विधान सभा नमामि गंगे की टीम व एक रविवार को साहिबाबाद विधान सभा नमामि गंगे की टीम छट घाट पर सांयकाल स्वच्छता अभियान व आरती का आयोजन करेंगे”
इस अवसर पर मुख्य रूप से नमामि गंगे के प्रदेश सह संयोजक रवि कटारिया प्रदेश मीडिया संयोजक संदीप त्यागी रसम, शहर विधानसभा प्रभारी राकेश गुप्ता, संयोजक गीता त्यागी, सहसंयोजक मनोज कुमार, दीपक गोस्वामी संयोजक साहिबाबाद विधानसभा, संजीव तेवतिया प्रभारी साहिबाबाद विधान सभा, हरिओम राजपूत, प्रदीप त्यागी, गीता त्यागी, अनिल तेवतिया, संध्या गुप्ता, कुसुम अरोड़ा, अक्षत शुक्ला, धीरज ठाकुर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





