गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को हेलमेट बांटे, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Ghaziabad Traffic Police distributed helmets to people and raised awareness about traffic rules

रविवार दिल्ली नेटवर्क

गाजियाबाद : पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राज करण नय्यर के निर्देश के क्रम में आज एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने लोगों को हेलमेट बांटे और लोगों के ट्रैफ़िक नियमों के प्रति जागरूक किया। टीआई संजय त्यागी ने लोगों को ट्रैफ़िक रूल्स का पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए नियमों का पालन करने के लिए समझाया।