हरमनप्रीत सालाना बलबीर सिंह सी प्लेयर ऑफ द ईयर पुरुष अवार्ड के लिए नामित

Harmanpreet nominated for annual Balbir Singh C Player of the Year Men's Award

सातवें सालाना हॉकी इंडिया अवाडर्स 2024 के लिए आठ वर्गों में 32 नामित

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को सातवें सालाना हॉकी इंडिया अवाडर्स 2024 में बलबीर सिंह सीनियर प्लेयर ऑफ द ईयर पुरुष अवार्ड में उपकप्तान मिडफील्डर हार्दिक सिंह और स्ट्राइकर अभिषेक नैन और सुखजीत सिंह के लिए नामित किया गया है। हरमनप्रीत सिंह को साथ ही संजय, अमित रोहिदास और महिला हॉकी खिलाड़ी उदिता दुहान के साथ हॉकी इंडिया परगट सिंह डिफेंडर ऑफ द‘ ईयर अवार्ड के लिए भी नामित किया गया है। सातवें सालाना हॉकी इंडिया अवाडर्स 2024 इस साल 15 अगस्त को दिए जाएंगे और इसी दिन भारत ने कलाकार अशोक कुमार सिंह के विजयदाई गोल से भारत ने 1975 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को क्वालालंपुर में पुरुष हॉकी विश्व कप के फाइनल में हरा कर अब से 50 बरस पहले मात्र एक बार खिताब था।

सातवें सालाना हॉकी इंडिया अवाडर्स 2024 के लिए आठ वर्गों में छंटनी के बाद 32 हॉकी खिलाड़ियों को नामित किया गया है। इस बार इन 32 नामितों में आठ विभिन्न वर्गों में देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों व अंपायरों और अधिकाारियों में कुल लगभग 12 करोड़ रुपये की इनामी राशि बांटी जाएगी।

इस समारोह में हॉकी इंडिया प्रेसिडेंट अवॉर्ड फॉर आउटस्टैडिग अचीवमेंट, हॉकी इंडिया जमन लाल शर्मा अवॉर्ड पर इनवेल्युएबल कंट्रीब्यूशन जैसे कई स्पेशल अवाडर्स भी दिए जाएंगे । साथ ही भारत की ओलपिक की कांसा जीतने वाली पुरुष टीम और 2024 की एशियन पुरुष और महिला चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीमों को भी सम्मानित किया जाएगा। जूनियर पुरुष एशिया और महिला एशिया कप टीमों को भी सम्मानित किया जाएगा।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पूर्व हॉकी ओलंपियन डॉ। दिलीप तिर्की ने कहा, ‘सातवें सालाना हॉकी इंडिया वाडर्स 2024 भारतीय हॉकी में मौजूद असाधारण प्रतिभा का उत्सव है।

ये नामांकन हमारे खिलाड़ियों के जीवट और संकल्प को दर्शाते हैं, जो हॉकी के स्तर को बराबर उंचा उठा रहे हैं। ये हमारे खिलाड़ियें की केवल निजी उपलब्धियों को मान्यता देने के बारे में नहीं है, बल्कि भारतीय हॉकी की सामूहिक भावना को दर्शाते हैं।

सातवें सालाना हॉकी इंडिया अवाडर्स 2024 के नामित इस प्रकार हैं :
हॉकी इंडिया बलजीत सिंह अवॉर्ड फॉर गोलकीपर ऑफ द ईयर 2024
1 बिच्छू देवी खरीबम, 2 कृष्ण बहादुर पाठक, पीआर श्रीजेश, सविता।

हॉकी इंडिया परगट सिंह अवॉर्ड फॉर डिफेंडर ऑफ द ईयर 2024
1 संजय, अमित रोहिदास, 2 अमित रोहिदास, 3 हरमनप्रीत सिंह, 4 उदिता।

हॉकी इंडिया अजित पाल सिंह अवॉर्ड फॉर मिडफील्डर ऑफ द ईयर 2024
1 जर्मनप्रीत सिह, 2 हार्दिक सिंह, 3 नीलकांत शर्मा, 4 सुमित।

हॉकी इंडिया धनराज पिल्लै अवॉर्ड फॉर फॉरवर्ड ऑफ द ईयर 2024
1 ललरेमसियामी, 2 अभिषेक, 3 सुखजीत सिंह, 4 नवनीत कौर

हॉकी इंडिया असुंता लाकरा अवॉर्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर (महिला अंडर 21)
1 ब्यूटी डुंगडुंग, 2 दीपिका , 3 वैष्णवी विट्ठल फाल्के, 4 सुनीलिता टोपो।

हॉकी इंडिया जुगराज सिंह अवॉर्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर (पुरुष अंडर 21)
1 अर्शदीप सिंह, 2 शारदानंद तिवारी, 3 आमिर अली, 4 अरिजित सिंह हुंदल

हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड फॉर द प्लेयर ऑफ द ईयर(महिला)
1 सविता, 2सलीमा टेटे, 3संगीता कुमारी, 4नवनीत कौर

हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड फॉर द प्लेयर ऑफ द ईयर(पुरुष)
1 अभिषेक, 2 हार्दिक सिंह, 3, हरमनप्रीत, 4 सुखजीत सिंह।