श्रमिकों के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान और सहयोग का भाव रखें : देवनानी

Have a sense of sensitivity, respect and cooperation towards workers: Devnani

रविवार दिल्ली नेटवर्क

जयपुर : राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त श्रमिकों, कामगारों, कारीगरों एवं मेहनतकश नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है।

स्पीकर श्री देवनानी ने कहा कि श्रमिक वर्ग किसी भी राष्ट्र की आर्थिक, सामाजिक एवं औ‌द्योगिक प्रगति का प्रमुख आधार होता है। खेत-खलिहानों से लेकर कारखानों, निर्माण स्थलों, उद्‌योगों एवं सेवा क्षेत्र तक, श्रमिकों का अथक परिश्रम राष्ट्र निर्माण की धुरी है। उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि श्रमिकों के अधिकारों, उनके सम्मान, सुरक्षित कार्य-परिस्थितियों तथा सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिन हमें श्रमिकों के संघर्ष, उनके योगदान और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के संकल्प की याद दिलाता है।

स्पीकर श्री देवनानी ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनका उ‌द्देश्य उन्हें आर्थिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएँ, आवास, शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने श्रमिकों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आहवान किया तथा संबंधित विभागों से यह सुनिश्चित करने की अपेक्षा व्यक्त की कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के श्रमिक तक पहुँचे।