रविवार दिल्ली नेटवर्क
गाजियाबाद : चिराग त्यागी हत्याकांड में न्याय की मांग दिन-प्रतिदिन जोर पकड़ती जा रही है। उसी कड़ी में
एडवोकेट शैलेन्द्र त्यागी (सिहानी) प्रवक्ता, त्यागी जागृति समिति गाजियाबाद ने कहा है कि परिवार, सर्वसमाज, शहर, सूबा एवं देश जब आने वाले पैरा ओलंपिक में देश के लिए होनहार खिलाड़ी चिराग त्यागी के द्वारा सोने के तमगे जीतने की खबर अपने अपने टी. वी. पर देखने के बेहद कम समय के अंतराल पर ही था। तभी काल के क्रूर हाथों ने राष्ट्र की इस अनमोल धरोहर चिराग त्यागी को हमसे हमेशा-हमेशा के लिए छीन लिया। क्रूर हत्यारों ने राष्ट्र की धरोहर व घर के इकलौते चिराग की जघन्यता के साथ हत्या कर दी।
एडवोकेट शैलेन्द्र त्यागी कहते हैं कि मेरी शासन व पुलिस-प्रशासन से मांग है कि हत्याकांड की निष्पक्ष जांच करते हुए तत्काल मामले की सी बी आई जांच होनी चाहिए, जिससे कि वह कानून के दायरे के अंतर्गत इस मामले में सख्त कार्रवाई जल्द से जल्द कर सकें। इस जघन्य अपराध को माननीय न्यायालय को रेयरेस्ट ऑफ दी रेयरेस्ट की श्रेणी में रखकर के फैसला सुनाना चाहिए, वहीं मामले को फास्ट ट्रेक कोर्ट को सौंपना चाहिए, जिससे कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिले, वहीं अपने इकलौते बेटे पर आश्रित बीमार मां-बाप की सरकार को अच्छी खासी आर्थिक मदद करनी चाहिए। वहीं समय आ गया हैं कि समाज को भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर के अपने किसी भी तरह के राजनीतिक स्वार्थों को एक तरफ रखकर के पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा होकर के उनके हक की लड़ाई लड़नी चाहिए और शासन-प्रशासन को भी चिराग त्यागी हत्याकांड में पीड़ित परिवार को भी खोड़ा हत्याकांड की तरह मदद व सुरक्षा प्रदान करते हुए जल्द से जल्द न्याय देना चाहिए।





