रविवार दिल्ली नेटवर्क
देहरादून : चंपावत में ₹123.79 करोड़ की लागत से 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही सिटी सेंटर निर्माण हेतु भूमि पूजन तथा जिम कॉर्बेट ट्रेल का शुभारंभ किया।
हमारी सरकार सीमांत क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारा उद्देश्य केवल सड़कों और भवनों का निर्माण करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को विकास की यात्रा का सहभागी बनाना है। विकसित चंपावत, समृद्ध उत्तराखंड और आत्मनिर्भर सीमांत क्षेत्रों के संकल्प को साकार करने हेतु हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।





