यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में लगे इनोविक्स के स्टॉल का हुआ उद्घाटन

Innovix's stall at the Yashobhoomi Convention Centre inaugurated

रविवार दिल्ली नेटवर्क

दिल्ली : यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर द्वारका न्यू दिल्ली में इंडिया वेयरहाउसिंग शो 2026 में आयोजित इनोविक्स प्लास्ट इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के स्टॉल नंबर C-31 का राजेंद्र शर्मा क्षेत्रीय मंत्री विश्व हिन्दू महासंघ, सुरेश शर्मा, हरि दादू, मनोज नागर जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू महासंघ ने फीता काट कर उद्घाटन किया, कंपनी के डायरेक्टर आशीष सिंह राजपूत और अविनाश सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया। इस अवसर पर आए सभी अतिथियों ने कंपनी के डायरेक्टर आशीष सिंह एवं अविनाश सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर गगन सिंह, जानवी त्यागी, अर्चित त्यागी, सूर्या उपाध्याय आदि मौजूद रहे।