एन जी भट्ट
जयपुर : राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गंगा दसवीं के पावन अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।
देवनानी ने कहा कि गंगा दसवीं भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमें पवित्रता, सेवा, सद्भाव और प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है। मां गंगा भारतीय जीवन, संस्कृति और सभ्यता की आधारशिला हैं।
उन्होंने कहा कि हमें नदियों एवं जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहना चाहिए। गंगा दसवीं का यह पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारे और लोककल्याण की भावना को सुदृढ़ करता है।
देवनानी ने शुभकामना की है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।





