लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति और जनसेवा की सशक्त प्रतीक : संजीव शर्मा

Lokmata Ahilyabai Holkar is a powerful symbol of Indian culture, women power and public service: Sanjeev Sharma

दीपक कुमार त्यागी

सुदामा पुरी पार्क में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण

गाजियाबाद : वार्ड संख्या 7 स्थित सुदामा पुरी पार्क में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा के अनावरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पाल समाज के गणमान्य लोगों, क्षेत्रीय नागरिकों एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन, उनके आदर्शों एवं समाज कल्याण के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का जीवन सेवा, सुशासन, धर्म और जनकल्याण का अद्वितीय उदाहरण है, जो आज भी समाज को प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में उपस्थित शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति और जनसेवा की सशक्त प्रतीक थीं। उनके द्वारा स्थापित आदर्श आज भी समाज को सही दिशा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के महापुरुषों एवं महान विभूतियों के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।

विधायक संजीव शर्मा ने पाल समाज के सभी बंधुओं को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों एवं पाल समाज के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।