रविवार दिल्ली नेटवर्क
देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज से प्रदेश में मदरसा बोर्ड की व्यवस्था समाप्त होकर राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण लागू हो गया है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और एकरूप शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्धता, शिक्षा विभाग के मानकों का पालन तथा मुख्यधारा की शिक्षा से विद्यार्थियों को जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।





