प्रवासी चेतना मंच की बैठक सफलता पूर्वक संपन्न: रमाकांत चौधरी पूर्णकालिक अध्यक्ष एवं भूप सिंह यादव चेयरमैन निर्विरोध निर्वाचित

Meeting of Pravasi Chetna Manch concluded successfully: Ramakant Chaudhary elected full-time president and Bhup Singh Yadav elected unopposed as chairman

ओजोन हटाओ और मीठापुर, जैतपुर व हरिनगर को बचाओ

रविवार दिल्ली नेटवर्क

नई दिल्ली : प्रवासियों की हितों की रक्षातार्थ संगठन प्रवासी चेतना मंच के संस्थापक श्री के पी सिंह जी के मार्गदर्शन में एक अहम बैठक मकान नम्बर 243, गली नंबर- 7, लखपत कालोनी पार्ट- 1, मीठापुर बदरपुर नई दिल्ली में सफलता पूर्वक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता श्री अनिल महाशय ( संयोजक पर्यावरण कालिंग ग्रुप) ने की। वही इस बैठक में श्री के पी सिंह जी (कवि एवं सामाजिक कार्यकर्ता) ने आगंतुक प्रवासियों के बीच श्री रमाकांत चौधरी (पत्रकार) को प्रवासी चेतना मंच के पूर्णकालिक अध्यक्ष का प्रस्ताव रखा जिसे सभी ने पूर्ण समर्थन से पारित किया गया। वहीं श्री भूप सिंह यादव (राष्ट्रीय कवि एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय में हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य) को प्रवासी चेतना मंच के चेयरमैन एवं श्री प्रभुनाथ यादव (एडवोकेट- सुप्रीम कोर्ट)- कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। वहीं प्रवासी चेतना मंच के अध्यक्ष श्री रमाकांत चौधरी ने कहा कि इस बैठक में दिल्ली के बदरपुर स्थित मीठापुर, जैतपुर, हरिनगर की लगभग 50 कालोनियों को ओजोन से हटाने को लेकर गंभीर चर्चा गई।

जिसपर आगे सड़क से लेकर जनप्रतिनिधियों और केन्द्रीय शहरी आवास मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से लेकर दिल्ली सरकार की मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरन जीत सिंह संधू को ज्ञापन देने के मामले पर गंभीरतापूर्वक विचार विमर्श किया गया।वहीं इस बैठक में श्री के पी सिंह ( ओम नगर) , श्री रमाकांत चौधरी ( लखपत कालोनी पार्ट-1) , श्री भूप सिंह यादव साईं नगर) श्री प्रभुनाथ यादव (मोलर बंद) श्री विपिन शर्मा- प्रधान ( नव जीवन कल्याण विकास समिति,लखपत कालोनी पार्ट-1) श्री मिथलेश उपाध्याय (लखपत कालोनी पार्ट-), श्री संत लाल( हरिनगर) , श्री सुरेशानंदजी पोखरियाल (लखपत कालोनी पार्ट -1),श्री रमेश गुप्ता (लखपत कालोनी पार्ट-2) श्री रमन सिंह (अर्पण विहार),श्री कैलाश झा (एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट),श्री शिंगेश्वर चौड़सिया (मोलर बंद विस्तार) आदि की उपस्थिति रही थी।