मुंबई इंडियंस अब चेन्नै से हार का हिसाब चुकता कर सम्मान बचाने के लिए उतरेगी

  • मुंबई के बुमराह को चेन्नै के ऋतुराज व कॉनवे को सस्ते में आउट करना होगा
  • 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव की कमी मुंबई को अखरेगी
  • मुंबई के तिलक, इशान रोहित को चेन्नै के ब्रावो और चौधरी से चौकस रहना होगा

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस 2022 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट में बृहस्पतिवार को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई मे खेले जाने वाले रिटर्न मैच में मौजूदा और चार बार की चैंपियन चेन्नै सुपर किंग्स से पहले और बेहद रोमांचक मैच में तीन विकेट से हार का हिसाब चुकता कर सम्मान बचाने के लिए उतरेगी। धोनी ने मुंबई के खिलाफ डीवाई पाटील स्टेडियम में मिली पहले मैच में जयदेव उनादकट द्वारा फेंकी अंतिम गेंद पर चौका जड़ चेन्नै को यह रोमांचक जीत दिलाई थी। मौजूदा सीजन में अपने पहले अद्र्बशतक को तरस रहे कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई में मुंबई इंडियंस शुरू के 11 मैचों में लगातार आठ हारने के बाद अगले लगातार दो मैच जीत और फिर हार के साथ खिताब की होड़ से बाहर हो चुकी है। चेन्नै 11 मैचों में मात्र चार जीत से प्ले ऑफ की होड़ से लगभग बाहर है। अब चेन्नै बाकी तीनों मैच जीतती भी है तो भी उसके प्ले ऑफ में पहुंचने में बहुत अगर-मगर है। यह जरूर है कि चेन्नै और मुंबई बाकी बचे अपने-अपने तीन तीन मैच जीत अन्य टीमों का गणित जरूर बिगाड़ सकती हैं। वहीं मौजूदा सीजन के अधबीच रवींद्र जडेजा के कप्तानी छोडऩे से फिर से चेन्नै की कमान संभालने वाले महेंद्र सिंह धोनी भी इस हकीकत से वाकिफ हैं।

रंग में लौटी ऋतुराज गायकवाड़ और डेवॉन कॉनवे की सलामी जोड़ी की शतकीय भागीदारी की बदौलत चेन्नै सुपर किंग्स ने अपने पिछले बड़े स्कोर वाले मैच में दिल्ली कैपिटल्स पर 91 रन से जीत दर्ज की थी। इस बड़ी जीत से चेन्नै के हौसले बुलंद हैं। इसके उलट मुंबई इंडियंस के हौसले पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर)से 52 रन से हार से पस्त हैं। 360 डिग्री क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव के कंधे की चोट के कारण अब बाकी आईपीएल से बाहर हो जाना मुंबई इंडियंस को चेन्नै के खिलाफ बृहस्पतिवार के मैच सहित बाकी तीन मैचों में बहुत अखरेगा। मुंबई के लिए पिछले मैच में कोलकाता के खिलाफ हार के बावजूद उत्साहवद्र्बक बात यही है पांच विकेट चटका कर उसके तुरुप के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (कुल 10 विकेट) के साथ रंग में लौट आए हैं। मुंबई को जीतना है तो तो बुमराह को चेन्नै के लिए मात्र चार मैच खेल सबसे ज्यादा तीन अद्र्बशतक जडऩे वाले सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे (231 रन), दो-दो अद्र्धशतक जड़ पहले स्थान पर चल ऋतुराज गायकवाड़ (306), दूसरे स्थान पर चल रहे शिवम दुबे (271 रन), रॉबिन उथप्पा(229 रन) और शीर्ष क्रम में अंबाटी रायुडू(229 रन)सस्ते में आउट कर पैवेलियन लौटाना होगा। इसके लिए मुंबई के बाकी तेज गेंदबाजों डैनियल सैम्स (8 विकेट), जयदेव उनादकट(छह विकेट), रिले मेरिडिथ(पांच विकेट) के साथ लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन(9 विकेट), लेफ्ट आर्म स्पिनर कुमार कार्तिकेय(3विकेट) को बुमराह का साथ निभाना होगा।

सूर्य कुमार यादव की गैरमौजूदगी में चेन्नै के खिलाफ के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा करने के लिए मुंबई के लिए मौजूदा सीजन के तीसरे अद्र्बशतक के साथ अपनी लय वापस पाने वाले ओपनर इशान किशन(321 रन), दो अद्र्बशतक जड़ उसके लिए रन बनाने में आगे चल रहे तिलक वर्मा (334 रन), कप्तान रोहित शर्मा (200 रन), काइरन पोलार्ड (144 रन), टिम डेविड (90 रन) और डिवाल्ड ब्रेविज (124) को बृहस्पतिवार को बड़ी पारियां खेलनी होंगी। मुंबई के बल्लेबाजों को अपने चतुर गति परिवर्तन से बल्लेबाजो को भ्रमित करने वाले चेन्नै के लिए विकेट चटकाने में सबसे आगे चल रहे ब्रावो (16 विकेट), तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी (13 विकेट), सिमरजीत सिंह डवेन प्रिटोरियस (छह विकेट) के साथ चतुर ऑफ स्पिनर महीश तीक्ष्णा (12 विकेट) और मोइन अली (5 विकेट) से चौकस रहना होगा।
मैच का समय: शाम साढ़े सात बजे से