तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों की भूमिका, जिम्मेदारी, कार्य, समर्पण एवं रोगी देखभाल पर रोल प्ले एवम् रील्स मेकिंग प्रतियोगिता
रविवार दिल्ली नेटवर्क
- अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की थीम रही एम्पॉवर नर्सेंज, सेव लाइफस
- रोल प्ले में एएनएम के स्टुडेंट्स- सुरभि-पिंकी का ग्रुप विजेता
- रील्स मेकिंग में बीएससी नर्सिंग के अभयजीत ने पाया प्रथम स्थान
- शिक्षा, अवसर और सहयोग से नर्सों को सशक्त बनाएंः प्रो. जेसलीन
- वाइस प्रिंसिपल प्रो. राम निवास बोले, नर्सें स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर रोल प्ले के जरिए स्टुडेंट्स ने रोगी देखभाल, उपचार, पुनर्वास, स्वास्थ्य सेवा के प्रत्येक क्षेत्र में नर्सों की भूमिका और जिम्मेदारियों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। रोल प्ले में एएनएम के स्टुडेंट्स- सुरभि, पिंकी, निकिता, स्वाति, सृष्टि, शीतल, सानिया का ग्रुुप विजेता रहा। नर्सों की भूमिका, जिम्मेदारी, कार्य, समर्पण एवं रोगी देखभाल पर रील्स मेकिंग प्रतियोगिता में बीएससी नर्सिंग के अभयजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रोल प्ले में बीएससी नर्सिंग के स्टुडेंट्स- अपर्णा, अभयजीत कौर, देव शर्मा, दीक्षा पाल, केंजल पाल, महिमा, गुरमननत कौर, उदित कुमार, रुही, निक्की, दीपिका का ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहा। रील्स मेकिंग प्रतियोगिता में अपर्णा ने द्वितीय और प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज के विभिन्न बैचों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दो दर्जन से अधिक स्टुडेंट्स को एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. नेहा आनन्द, डॉ. अर्चना जैन आदि शामिल रहे। इससे पूर्व नर्सिंग कॉलेज की डीन प्रो. एसपी सुभाषिनी, प्राचार्या प्रो. जेसलीन एम., वाइस प्रिंसिपल प्रो. रामनिवास, डॉ. रामकुमार गर्ग, आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शंखनाद किया। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की थीम एम्पॉवर नर्सेंज, सेव लाइफस रही। सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया गया।
नर्सिंग की डीन प्रो. एसपी सुभाषिनी ने कहा, सशक्त एवम् शिक्षित नर्सें ही स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक आधारशिला हैं। उन्होंने स्टुडेंट्स और नर्सिंग स्टाफ को समर्पण, अनुशासन और मानव सेवा की भावना के संग अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने नर्सिंग को केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वाेच्च माध्यम बताया। प्राचार्य प्रो. जेसलीन एम. ने अपने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की थीम पर प्रकाश डालते हुए कहा, शिक्षा, अवसर और सहयोग से नर्सों को सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि सशक्त नर्सें ही समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करके जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने नर्सिंग स्टुडेंट्स को आत्मविश्वास, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच के साथ अपने करियर में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। वाइस प्रिंसिपल प्रो. राम निवास ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ हैं और उनका योगदान समाज के लिए अमूल्य है। अंत में डॉ. राम कुमार गर्ग ने वोट ऑफ थैक्स दिया। नर्स दिवस पर डॉ. योगेश कुमार, डॉ. सपना सिंह, डॉ. शालिनी जोशी, डॉ. सुमन वशिष्ट, डॉ. सहर्ष वाल्टर, प्रो. जितेन्द्र सिंह, प्रो. विजीमोल, प्रो. अनुषी सिंह, प्रो. वेदमूर्ति, श्री यासिर जावेद आदि मौजूद रहे। संचालन एमएससी नर्सिंग की स्टुडेंट्स- इशिका और शिवाली ने किया।





