पुरुषोत्तम मास के अवसर पर हरि सेवा उदासीन आश्रम भीलवाड़ा पहुंचे विधान सभा अध्यक्ष

On the occasion of Purushottam month, the Speaker of the Legislative Assembly reached Hari Seva Udasin Ashram, Bhilwara

संस्कृति और सनातन परंपराओं से समाज को मिलती है नई दिशा – श्री देवनानी

रविवार दिल्ली नेटवर्क

जयपुर : राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी शनिवार को अल्प प्रवास पर भीलवाड़ा रहे। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर उन्होंने हरि सेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाग लिया।

विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने हरि सेवा धाम के महामंडलेश्वर स्वामी श्री हंसराम से भेंट कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने स्वामीजी से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए आध्यात्म एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी के आश्रम पहुंचने पर संत, महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने यज्ञशाला की परिक्रमा कर गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने आश्रम में चल रहे आध्यात्मिक अनुष्ठानों एव कार्यक्रमों में भाग लिया।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराएं समाज को एकजुट रखने के साथ-साथ मानव जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं।

इस दौरान श्रद्धालु, समाजजन, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सहित जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू, उपखंड अधिकारी श्री अरुण जैन, जन प्रतिनिधि श्री मनीष समदानी, श्री कैलाश सोनी, श्री रामचंद्र मूंदड़ा, श्री सौरभ काबरा, श्री विनोद जुर्रानी, श्री शिवप्रकाश चन्नाल, श्री देवेंद्र गोयल, श्री किशोर लकवानी, श्री जय नारायण जोशी, श्री लादूलाल तेली सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।