हमारी सरकार राज्य को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है : धामी

Our government is working with the resolve to establish the state as the global capital of yoga and wellness: Dhami

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बनबसा (चम्पावत) में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता एवं सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ योगाभ्यास किया। इसके उपरांत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज संपूर्ण विश्व भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर को अपना रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। इसी दिशा में देश की पहली योग नीति लागू की गई है, जिसके अंतर्गत योग एवं ध्यान केंद्रों के विकास हेतु ₹20 लाख तक की सब्सिडी तथा शोध एवं अध्ययन को प्रोत्साहन देने के लिए ₹10 लाख तक के अनुदान का प्रावधान किया गया है। साथ ही प्रदेश में पांच नए योग हब स्थापित किए जा रहे हैं तथा सभी आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों में योग सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने आह्वान् कि हम सभी योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लें।