हमारा लक्ष्य महिला हॉकी विश्व कप में क्वॉर्टर फाइनल से भी आगे पहुंचना: सविता पूनिया

  • महिला हॉकी विश्व कप के लिए मजबूत टीम के लिए सही दिशा में बढ़ रहे हैं
  • महिला विश्व कप में जगह बनाने के लिए टीम में स्वस्थ प्रतिद्वंद्विता
  • अंतर्राष्ट्रीय एक्सपोजर सें मिल रहा है बड़ी टीमों के खिलाफ खेलने का आत्मविश्वास

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : नीदरलैंड और स्पेन की संयुक्त मेजबानी में होने 1 जुलाई से शुरू होने वाले एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप को शुरू होने में बमुश्किल 50 दिन बचे हैं। भारतीय महिला हॉकी कोर ग्रुप की खिलाड़ी फिलहाल इसकी तैयारियों के लिए साई बेंगलुरू में शिद्दत से जुटी हैं। भारत के पास इस कोर ग्रुप में हाल ही में एफआईएच प्रो हॉकी महिला लीग और जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में बढिय़ा प्रदर्शन करने वाली खिलाडिय़ों का मजबूत पूल है। महिला हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने के कोर ग्रुप की खिलाडिय़ों में कड़ी स्वस्थ प्रतिद्वंद्विता है।

शिविर में कोर ग्रुप की खिलाडिय़ों में शामिल एफआईएच प्रो हॉकी लीग में भारत की कप्तानी करने वाली गोलरक्षक सविता पूनिया बेंगलुरू साई में चल रहे शिविर की बाबत बताती हैं, ‘शिविर में सभी खिलाड़ी खासी रोमांचित है और पूरी शिद्दत से अभ्यास में जुटी हैं। एफआईएच प्रो लीग और जूनियर महिला विश्व कप में बढिय़ा प्रदर्शन की बदौलत कोर ग्रुप में कई नई खिलाड़ी जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। महिला हॉकी विश्व कप के लिए टीम में जगह बनाने के लिए लड़कियों में स्वस्थ प्रतिद्वंद्विता है और इससे हममे से हर खिलाड़ी को अपना सर्वश्रेष्ठï देने को मदद मिली। अब जब ज्यादा खिलाडिय़ों को अंतर्राष्टï्रीय एक्सपोजर और बड़े मैचों में बड़ी टीमों के खिलाफ खेलने का आत्मविश्वास मिल रहा है। हम महिला हॉकी विश्व कप के लिए मजबूत टीम बनाने के लिए सही दिशा में बढ़ रहे हैं। महिला हॉकी विश्व कप से पहले हफ्तों बहुत हॉकी खेली जाएगी और इसीलिए शिविर में सबसे ज्यादा जोर फिटनेस पर है। साथ ही मैच के बाद रिकवरी भी खासा ध्यान दे रहे हैं। अब महिला हॉकी विश्व कप के शुरू होने में 50 दिन और एफआईएच प्रो लीग के लिए रवानगी में एक महीने से भी कम वक्त बचा है। बेल्जियम और नीदरलैंड में प्रो लीग मैच विश्व कप के अभियान के लिए अच्छा आधार मिलेगा । इससे हमें वहां के हालात के मुताबिक ढालने में मदद मिलेगी। पिछली बार हमारी टीम लंदन में एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंची थी और बेशक इस बार हमारा लक्ष्य इससे भी आगे पहुंचने का है।’

भारत अभियान का आगाज 3 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ मैच से करेगा
भारतीय टीम महिला हॉकी विश्व कप में पूल बी में है और वहां उसका मुकाबला इंग्लैंड, चीन और न्यूजीलैंड से होगा। भारत अपने अभियान का अगााज 3 जुलाई को एम्सतलवीन में इंग्लैंड के खिलाफ मैच से करेगा। भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व कप से पहले एफआईएच प्रो लीग में बेल्जियम में मेजबान टीम के खिलाफ11 और 12 जून को खेलेगी और फिर नीदरलैंड में अर्जेंटीना में 18 व 19 जून को और अमेरिका से 21 व 22 जून को खेलेगी।