रविवार दिल्ली नेटवर्क
उत्तराखंड के माननीय गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह ने अमर उजाला की ओर से आयोजित समर्पण सम्मान समारोह में शहीदों के परिजनों, पूर्व सैनिकों एवम् NCC कैडेट्स-स्काउट्स को सम्मानित किया। मुरादाबाद के पंचायत भवन में गुरुकुल चोटीपुरा की स्नातक तृतीय वर्ष की दो छात्राएं – श्रेया और काव्या को यह गौरव प्राप्त हुआ। ये स्टुडेंट्स 9 UP Girls Battalion NCC मुरादाबाद के अंतर्गत आने वाली कैडेट्स हैं। इन्हें उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस परेड 2026 में प्रतिभागिता के लिए मेडल पहनाकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में अमर उजाला, मुरादाबाद संस्करण के रेजिडेंट एडिटर श्री पुनीत शर्मा की भी मौजूदगी रही।
सम्मान समारोह के दौरान इन कैडेट्स से महिम ने अति संक्षिप्त संवाद भी किया। उन्होंने स्टडी के संग संग फैमिली के बारे में भी पूछा। अंत में फ़्यूचर के लिए ऑल द बेस्ट कहा। उल्लेखनीय है, इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में गुरुकुल की कुल चार छात्राओं ने भाग लिया था, जिसमें दो छात्राएं NSS और दो NCC की ओर से परेड में सम्मिलित थीं। उल्लेखनीय श्रेया की रुचि योगासन,तलवारबाजी, भाला आदि में सीखने और सीखने की है, जबकि काव्या की भी तलवारबाजी के अलावा स्पोर्ट्स में गहरी रुचि है। सम्मानित इन दोनों छात्राओं को गुरुकुल परिवार ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।





