पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मेगा शिविरों में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान

Quick resolution of problems of smart meter consumers in mega camps of Pashchimanchal Vidyut Vitran Nigam Limited

  • दीपक कुमार त्यागी
  • कैम्पों मे अधिकांश समस्याओं का किया जा रहा है मौके पर ही समाधान।
  • 14 जनपदों में अब तक 29 हजार से अधिक शिकायतों का समाधान, बिल संशोधन व मोबाइल अपडेट पर विशेष जोर।
  • बिल रिवीजन से संबंधित अब तक कुल 6517 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 6416 का मौके पर निस्तारण।
  • मोबाइल अपडेट से संबंधित अब तक कुल 8628 मे से 8617 शिकायतों का समाधान किया गया।
  • ऍप से संबंधित अब तक कुल 9881 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 9865 का त्वरित निस्तारण किया गया।
  • अन्य श्रेणी की अब तक 4763 शिकायतों में से 4589 शिकायतों का समाधान किया गया।

मेरठ : पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 (पी०वी०वी०एन०एल०) के द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित एवं संतोषजनक समाधान हेतु, विशेष मेगा कैम्पों को व्यापक सहयोग मिल रहा है। 15 मई 2026 से 30 जून 2026 तक आयोजित किए जा रहे इन कैम्पों में अब तक 14 जनपदों से कुल 29789 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमे से कुल 29487 शिकायतों का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समाधान कर, उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई।

विशेष कैम्पों का आयोजन अधिशासी अभियन्ता एवं उपखण्ड अधिकारी कार्यालयों पर प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से साय 5:00 बजे तक किया जा रहा है। कैम्पों मे स्मार्ट मीटर संबधी शिकायतों का निस्तारण, गलत बिल संशोधन / बिल रिवीजन, 1912 शिकायत पंजीकरण एवं समाधान, मोबाइल नम्बर अपडेट सुविधा तथा यूपीपीसीएल स्मार्ट ऍप सबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

दिनांक 01जून 2026 को आयोजित हुए कैम्पों में कुल 1008 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमे से 994 शिकायतों का मौके पर ही समाधान अधिकारियों द्वारा तत्परता से कर दिया गया। कैम्पों मे बिल रिवीजन से संबंधित 207. मोबाइल नं० अपडेट से संबंधित 318, ऐप से संबंधित 264 शिकायतों का समाधान किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य 205 शिकायतों का भी समाधान इन कैम्पों में किया गया, त्वरित शिकायतों का समाधान प्राप्त कर, उपभोक्ता हो रहें हैं लाभान्वित।

15 मई 2026 से अब तक आयोजित कैम्पों में कुल 29789 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमे से 29487 शिकायतों का समाधान मौके पर ही अधिकारियों द्वारा कर दिया गया। कैम्पों मे बिल रिवीजन से संबंधित 6416, मोबाइल नं० अपडेट से संबंधित 8617, ऐप से संबंधित 9865 शिकायतों का समाधान किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य 4589 शिकायतों का भी तत्काल निस्तारण कर, उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त पीवीवीएनएल द्वारा घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 30 अप्रैल 2026 तक के बकाया भुगतान हेतु 10 किश्तों की सुविधा उपलब्ध करायी गई है वही अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को भी बकाया भुगतान के लिए 03 किश्तों (40%, 30%, 30%) मे भुगतान की सुविधा प्रदान की गई है।

पीवीवीएनएल द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या मे कैम्पों में पहुँचकर, उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाएँ, विशेष रूप से ऐसे उपभोक्ता जिनका मोबाइल नं० अपडेट नही है अथवा गलत दर्ज हैं वह अवश्य अपना मोबाइल नं० अपडेट कराएँ ताकि समय पर बिजली बिल एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएँ प्राप्त हो सकें।