रजनी इतिमारपू एफआईएच हॉकी 5 टूर्नामेंट में भारत का नेतृत्व करेंगे

कोच शॉपमैन बोली, यह टूर्नामेंट मेरे लिए खासा रोचक अनुभव रहेगा

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : अनुभवी गोलरक्षक रजनी इतिमारपू लुसाने, स्विटजरलैंड में 4 और 5 जून को होने वाले पहले एफआईएच हॉकी 5 टूर्नामेंट में भारत की 9 सदस्यीय हॉकी टीम का नेतृत्व करेंगी। फुलबैक महिमा चौधरी टीम की उपकप्तान होंगी। इस टूर्नामेंट में भारतीस महिला हॉकी उरुग्वे, पोलैंड, दक्षिण अफ्रीका और स्विटजरलैंड से खेलेगी।

भारत की इस नौ सदस्यीय टीम में हॉकी 5 आधार पर खेले यूथ ओलंपिक में शिरकत करने वाली अंडर 18 टीम की सदस्या रही मरियाना कुजूर, मुमताज खान को भी शामिल किया गया है। भारत की नौ सदस्यीय टीम इस प्रकार है: रजनी इमितारपू (कप्तान-गोलरक्षक)। रक्षापंक्ति : रश्मिता मिंज और अजमीना कुजूर। मध्यपंक्ति :वैश्निवी वि_ïल फल्के, महिमा चौधरी(उपकप्तान), प्रीति। अग्रिम पंक्ति : मरियाना कुजूर, मुमताज खान, ऋतुजा ददासो पिसल। स्टैंडबाय: सुमन देवी थोडम, राजविंदर कौर।

भारत की चीफ हॉकी कोच यॉकी शॉपमैन टीम के साथ लुसाने जाएंगी। शॉपमैन ने कहा, ‘मैंने कभी हॉकी 5 किसी आधिकारिक टूर्नामेंट में टीम को कोचिंग नहीं दी। मेरा मानना है कि यह टूर्नामेंट मेरे लिए खासा रोचक अनुभव रहेगा। हमने विविधतापूर्ण टीम चुनी है। इस टीम में हमारी टीम की कई खिलाड़ी भारत की जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में नुमाइंदगी कर चुकी हैं।मैं इस फॉर्मेट में इन खिलाडिय़ों को सीनियर कोर ग्रुप की खिलाडिय़ों के साथ खेलते देखने को बेताब हूं।/