राज्य सभा निर्वाचन -2026 : राजस्थान में नामांकन पत्रों की जांच – सभी नामांकन सही पाये गये

Rajya Sabha Elections -2026: Scrutiny of nomination papers in Rajasthan - All nominations found correct

रविवार दिल्ली नेटवर्क

जयपुर : राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हो रहें द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों द्वारा भरे गये सभी नौ नामांकन पत्रों की मंगलवार को विधान सभा में जांच की गयी, जिसमें सभी नामांकन पत्र सही पाये गये।

रिटर्निंग ऑफिसर भारत भूषण शर्मा ने बताया कि इंडियन नेशनल कांग्रेस के नीरज डांगी ने तीन तथा भारतीय जनता पार्टी की डॉ अलका सिंह गुर्जर ने दो और डॉ सतीश पूनिया के चार नामांकन पत्रों की जांच अभ्यार्थियों, प्रस्थापकों और निर्वाचन अभिकर्ताओं के समक्ष बारीकी से की गयी।

नामांकन पत्रों की जांच पर्यवेक्षक एवं राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन की मौजूदगी में रिटर्निंग ऑफिसर भारत भूषण शर्मा ने की। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नामांकन पत्रों की जांच की वीडियोग्राफी भी की गई। उल्लेखनीय है कि राज्यसभा निवार्चन के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 11 जून है।