दीपक कुमार त्यागी
गाजियाबाद : पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ के निर्देश के क्रम में 07 जून 2026 को एसीपी साहिबाबाद के नेतृत्व में साहिबाबाद थाना पुलिस की आठ टीमों ने अपराधियों का घर-घर जाकर के सत्यापन किया। साहिबाबाद थाने के नव नियुक्त प्रभारी रवेंद्र गौतम ने बताया कि शहींद नगर चौकी के अंतर्गत पुलिस की टीमों ने आज घर-घर जाकर के अपराधियों का सत्यापन किया, जिस क्रम से 38 हिस्ट्रीशीटर व 67 स्नेचर का पुलिस टीम ने सत्यापन का कार्य किया है।





