पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को सरदार एस पी सिंह ने दी ईद की बधाई

Sardar SP Singh wishes Eid to former Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi

दीपक कुमार त्यागी

नई दिल्ली :अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश के पूर्व सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता सरदार एस. पी. सिंह ने दिल्ली में पूर्व केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को दिल्ली स्थित आवास पर जाकर ईद की मुबारकबाद दी और सभी देशवासियों की ख़ुशहाली व देश में साम्प्रदायिक सौहार्द की दुआ माँगी।

इस अवसर पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यह त्यौहार क़ुर्बानी का त्यौहार है, हम सभी को भी राष्ट्रहित में कुछ न कुछ सहयोग करना चाहिए। वैश्विक संकट के दौर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को काबिल सरकार और कार्यकुशल नेतृत्व मिला है, जो संकट में संकटमोचक बना है। वर्तमान वैश्विक संकट में भी सरकार व समाज पूरे संयम, समझदारी और सावधानी से भारत को वैश्विक संकट के ‘बिना बुलाए मेहमान’ से भी मुक्ति दिलाएगी।