गाजियाबाद के विजय नगर में ‘हिन्दू स्वाभिमान सम्मेलन’ में गरजें वरिष्ठ पत्रकार ‘अमिताभ अग्निहोत्री’

Senior journalist Amitabh Agnihotri spoke at the Hindu Self-Respect Conference in Vijay Nagar, Ghaziabad

दीपक कुमार त्यागी

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री व गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ‘विश्व हिन्दू महासंघ’ के तत्वावधान में 07 जून 2026 रविवार को विशाल ‘हिन्दू स्वाभिमान सम्मेलन’ कार्यक्रम का आयोजन गाजियाबाद के विजय नगर में रेलवे रोड़ पर स्थित उत्सव भवन में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ‘विश्व हिन्दू महासंघ’ के लोकप्रिय जिला अध्यक्ष मनोज नागर, मोदीनगर अध्यक्ष संजीव मलिक, क्षेत्रीय महामंत्री राजेंद्र शर्मा, प्रदेश मंत्री सुरेश चंद शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मोत्सव के 54 वर्ष पूर्ण होने पर सनातन धर्म के अनुयायियों में धर्म के प्रति जागरूकता व खतरों के प्रति आगाह करते हुए ‘हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन’ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ्य एवं लंबे जीवन की कामना हेतु था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सनातन धर्मियों ने भाग लिया और सनातन धर्म के हित की बात कर रहे वक्ताओं को गौर से सुना। इस शानदार सफल कार्यक्रम में उपस्थित सनातनियों के भारी जनसमूह को सम्बोधित करते हुए देश के दिग्गज पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री ने अपने चिर-परिचित अंदाज में अपने क्षणिक राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए सनातन धर्म को कमजोर करने की साज़िश रचने वालों पर जमकर के खबर ली।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मां सरस्वती के विशेष आशिर्वादित और टीवी से लेकर के सार्वजनिक मंच तक हमेशा दमदार ढंग से सनातन धर्म व आम जनमानस के हितों की बात करने वाले पत्रकारिता जगत की दिग्गज शख्सियत, एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रवाणी न्यूज़ चैनल के एडिटर इन चीफ अमिताभ अग्निहोत्री ने कहा कि सनातन धर्म देश की आत्मा है और देश हित में आत्मा के हितों की रक्षा करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम सनातनियों के लिए चिंता की बात यह है कि जब तक हम लोग कुछ राजनेताओं के क्षणिक स्वार्थों को पूरा करने के लिए चुनावों में जाति देखकर के वोट करते रहेंगे तब तक सनातन धर्म जातियों में यूं ही बंटा रहेगा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सनातन धर्मियों से कहा कि राष्ट्रहित में जाति देखकर वोट की जगह राष्ट्रहितों की रक्षा करने वालों के पक्ष में हमें मतदान करना चाहिए।

अमिताभ अग्निहोत्री ने कहा कि देश की आत्मा सनातन धर्म में जातियों के नाम पर बंटवारा देश व सनातन धर्म की एकजुटता के लिए उचित नहीं, इसलिए हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम सनातन धर्म की एकता अखंडता को बरकरार रखने के लिए वोट देते वक्त सनातनियों को जातियों में विभक्त नहीं होने देंगे।

अमिताभ अग्निहोत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि जब सनातन धर्म व देश की सीमाओं की रक्षा की खातिर देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक स्तर पर डेमोग्राफी बदलाव पर सनातनियों को बेहद सजग रहना होगा, क्योंकि जिस तरह पर्शिया कभी पारसियों का एक बहुत बड़ा देश था और एक धर्म विशेष के चलते वहां पर हुए तेज़ डेमोग्राफी बदलाव के कारण विशाल पर्शिया (फारस)

इस्लामीकरण चलते अब ईरान व इराक में बदल गया और पारसी धर्म के अनुयाई देखते ही रह गए, हमें उस तरह के हालात देश में नहीं बनने देने। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि ईश्वर की महिमा देखिए की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए किसी और का नाम लगभग तय था, लेकिन ईश्वर को योगी आदित्यनाथ से सनातनियों के हित के बहुत कार्य करवाने थे, इसलिए अचानक ही उनके नाम पर सहमति बन गई और अब वह निरंतर सनातन धर्म व राष्ट्र के हित के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित पूजनीय धर्म गुरुओं से भी अनुरोध किया कि देश की आत्मा सनातन धर्म की रक्षा के लिए वह हम सभी लोगों का मार्गदर्शन करते हुए सनातन धर्म के सजग प्रहरी के रूप में कार्य करें। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष मनोज नागर ने स्वतंत्र पत्रकार एडवोकेट दीपक कुमार त्यागी को पत्रिका, प्रतीक चिन्ह व पटका देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित संत समाज के लोगों व अन्य वक्ताओं ने भी अपने ओजस्वी भाषण से वहां उपस्थित सनातनियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमिताभ अग्निहोत्री के साथ-साथ मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष शरद परमार, रुद्र कुमार पाठक प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी सत्यानंद गिरी महाराज, मनोज प्रजापति, स्वतंत्र

पत्रकार एडवोकेट दीपक कुमार त्यागी, भाजपा नेता ब्रजभूषण चौधरी, समाजसेवी राजेश पाठक, समाजसेवी मनोज भाटी, डॉक्टर सुनील शर्मा, रोहित कुमार, प्रेम चौधरी, संजय भटनागर आदि सहित सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्ता और भारी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित सनातनी उपस्थित रहे।