सहसपुर में ‘सेवा, सुशासन, समर्पणः जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम

'Service, Good Governance, Dedication: A Government for the People, At the People's Doorstep' program in Sahaspur

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सहसपुर में ‘सेवा, सुशासन, समर्पणः जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 04 जुलाई से पूरे प्रदेश में संचालित जनसेवा शिविरों के माध्यम से अब तक 65 हजार से अधिक नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ मिल चुका है। हमारी सरकार का स्पष्ट प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि ‘सेवा ही सुशासन’ के मंत्र के साथ हमारी सरकार जनता के द्वार तक पहुंचकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रही है। इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर एवं जिलाध्यक्ष श्री मीता सिंह भी उपस्थित रहे।