स्पीकर देवनानी ने डबोक में विधायक उदय लाल डांगी के पिता को दी श्रद्धांजलि

Speaker Devnani paid tribute to the father of MLA Uday Lal Dangi in Dabok

जी एन भट्ट

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शनिवार को उदयपुर के पास डबोक में विधायक उदय लाल डांगी के निवास पर पहुंच कर उनके पिता स्व मेघ राज डांगी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

देवनानी ने विधायक उदय लाल डांगी और अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया। श्री देवनानी ने दिवंगत की आत्म शांति और शोक संतृप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर प्रार्थना की।