स्टार हेल्थ ने शुरू किया त्वरित मेडिकल सपोर्ट अभियान
मुंबई (अनिल बेदाग): मानसून के आगमन के साथ मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में डेंगू, मलेरिया, बुखार और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस ने अपने मानसून हेल्थ सपोर्ट अभियान को मजबूत किया है। कंपनी के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में एमएमआर में बुखार और संक्रामक रोगों के लिए होम हेल्थकेयर सेवाओं के उपयोग में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि वर्चुअल ओपीडी सेवा भी लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
स्टार हेल्थ के बिजनेस हेड (मुंबई एमएमआर एवं गोवा) धीरज गोयल ने कहा कि समय पर चिकित्सकीय सलाह गंभीर स्थिति से बचा सकती है। पॉलिसीधारक ‘टॉक टू स्टार’ सेवा के तहत 7676 905 905 पर कॉल कर होम हेल्थकेयर और नियोजित अस्पताल भर्ती संबंधी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, गैर-पॉलिसीधारक स्टार हेल्थ कस्टमर ऐप के माध्यम से 24×7 निःशुल्क वर्चुअल ओपीडी में विशेषज्ञ डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श ले सकते हैं। कंपनी ने विशेष रूप से बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों वाले परिवारों से अपील की है कि लगातार रहने वाले बुखार को हल्के में न लें और समय रहते डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।





