- 13 महत्वपूर्ण सत्रों में 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण
- मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन
- सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने समापन सत्र को किया संबोधित
रविवार दिल्ली नेटवर्क
नई दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला केशवपुरम का दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ बख्तावरपुर स्थित ब्लू सफायर मोटेल एंड रिसोर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। 30 और 31 मई को आयोजित इस विशेष वैचारिक और संगठनात्मक शिविर में जिले के लगभग 150 प्रमुख कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वरिष्ठ नेतृत्व का मिला मार्गदर्शन : दो दिनों तक चले इस गहन प्रशिक्षण महाअभियान के दौरान कुल 13 वैचारिक सत्रों का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की चाय पर चर्चा
एक और जहां मुख्यमंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकारों की गरीब कल्याण योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं से आवाहन किया सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने में उनकी मदद करें । वहीं दूसरी ओर उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग में भाग ले रहे सभी कार्यकर्ताओं से सत्र उपरांत चाय पर चर्चा करते हुए आत्मीयता से उनके एवं उनके परिवार का कुशल-क्षेम भी पूछा।
भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा सहित पार्टी के कई राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर के वरिष्ठ नेताओं और विचारकों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कराया जिम्मेदारी का एहसास
श्री मल्होत्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ जाती है इस अपेक्षा की पूर्ति के लिए संगठन एवं सरकार को एक ही दिशा में कार्य करना होगा ताकि सरकार की योजना लोगों तक आसानी से पहुंच सके।
विचारको में मुख्य रूप से निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, संगठन महामंत्री पवन राणा, सांसद प्रवीण खंडेलवाल, सांसद बांसुरी स्वराज , पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी,विधायक अशोक गोयल, डॉक्टर सुमित भसीन, सुभाष सचदेवा, पूर्व महापौर जयप्रकाश जेपी , प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर एवं प्रदेश आईटी सेल प्रमुख रोहित उपाध्याय मुख्य रूप से शामिल रहें । प्रशिक्षण में मुख्य रूप से भाजपा की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका, कार्यकर्ता विकास संभल और दायित्व बोध, बूथ प्रबंधन एवं मन की बात कार्यक्रम, मतदाता गहन पुनरीक्षण पर कार्यकर्ताओं की भूमिका , केन्द्र ओर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और देश के समक्ष आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भरा जोश
शिविर के समापन सत्र को स्थानीय चांदनी चौक लोकसभा के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने वक्ता के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण ही किसी भी संगठन की रीढ़ होता है। दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सपने को साकार करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना होगा।
जिला अध्यक्ष ने जताया आभार
भाजपा केशवपुरम के जिला अध्यक्ष एडवोकेट अजय खटाना ने दो दिनों तक चले इस वर्ग के सफल संचालन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संपूर्ण सत्र के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल योग के बीच कार्यकर्ताओं द्वारा दिखाए गए धैर्य, अनुशासन और उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस शिविर से प्राप्त ऊर्जा और ज्ञान के बल पर केशवपुरम जिले का एक-एक कार्यकर्ता आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
प्रशिक्षण वर्ग में जिला वर्ग प्रभारी संतोष ओझा , वर्ग समन्वयक भारत भूषण मदान ,जिला प्रभारी योगेश आत्रे, सह प्रभारी नरेश ऐरन, विधायक राज कुमार भाटिया, विधायक तिलक राम गुप्ता,विधायक करनैल सिंह, विधायक पूनम शर्मा , जिला महामंत्री अशोक भारद्वाज एवं गीता गुलाटी, वर्ग प्रमुख नरेश मलिक सहित जिले में रहने वाले राष्ट्रीय पदाधिकारी सह प्रदेश पदाधिकारी जिले के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान जिले के वर्तमान पदाधिकारी सह मोर्चे के अध्यक्ष महामंत्री, निगम पार्षद, जिला प्रकोष्ठों के संयोजक एवं कार्यकारिणी सदस्य सहित मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्री ने भाग लिया ।





