रानीपोखरी में सैनिक मिलन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने सैनिकों की समस्याएं सुनी

The Cabinet Minister listened to the grievances of soldiers at a soldiers' meet in Ranipokhari

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रानीपोखरी में आयोजित सैनिक मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
उन्होंने यहां स्थित सीएसडी कैंटीन का निरीक्षण भी किया।

श्री जोशी ने कहा कि पूर्व सैनिक भाइयों ने कैंटीन के सुधारीकरण से संबंधित कुछ मांगें रखी थीं जिन्हें रिकॉर्ड समय में पूर्ण कर दिया गया है। इन कार्यों के पूर्ण होने से बड़ी संख्या में सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी।

इस अवसर कैबिनेट मंत्री ने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उनकी समस्याएँ व सुझाव भी सुने। उन्होंने कहा कि ये सभी मेरे परिवार का हिस्सा हैं तथा इनकी समस्याएँ मेरी अपनी हैं। यही कारण है कि मेरा सदैव यह प्रयास रहता है कि समय-समय पर अपने इस परिवार के बीच पहुँचकर उनकी सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कर सकूँ।