रविवार दिल्ली नेटवर्क
देहरादून : मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 में चयनित 182 अभ्यर्थियों तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में वैयक्तिक सहायक के पद पर चयनित 5 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। सभी नवचयनित अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
सख्त नकल विरोधी कानून और हमारी सरकार की पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था के कारण आज युवाओं को उनकी योग्यता, क्षमता और परिश्रम के आधार पर अवसर मिल रहे हैं। यही विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।
पिछले 4 वर्षों में अब तक प्रदेश के 34 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न सरकारी सेवाओं में नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। हमारा संकल्प है कि प्रत्येक योग्य एवं प्रतिभाशाली युवा को समान अवसर प्रदान कर युवा शक्ति को विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण का सशक्त आधार बनाया जाए।





