रविवार दिल्ली नेटवर्क
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा मे ‘जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उनकी प्रगति की समीक्षा की। साथ ही गर्भवती महिलाओं को महालक्ष्मी किट एवं मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान सरकारी योजनाओं से लाभान्वित स्वयं सहायता समूह की बहनों से आत्मीय संवाद कर उनके अनुभवों को जाना। इस अवसर पर ग्रामोत्थान परियोजना के तहत संचालित दीदी कैफे का शुभारंभ भी किया, जो महिलाओं को स्वरोजगार एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभान्वितों को चेक भी सौंपे।





