सरकार ‘इकोलॉजी और इकोनॉमी’ के संतुलित विकास तथा ‘हरित उत्तराखण्ड’ के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है : धामी

The government is continuously working for the balanced development of 'ecology and economy' and to realize the resolve of 'Green Uttarakhand': Dhami

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भीमताल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने जनपद नैनीताल के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करते हुए ₹96 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया और युवा साथियों को प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ‘इकोलॉजी और इकोनॉमी’ के संतुलित विकास तथा ‘हरित उत्तराखण्ड’ के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन, जल स्रोतों के संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देकर हम विकास और प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।